रोहतक में लड़की का अपहरण कर रेप, आरोपी गिरफ्तार

सांकेतिक फोटो

रोहतक। कलानौर एरिया में लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने के मामलें को हल करते हुए रोहतक पुलिस ने लड़की का बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बीते दिन अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक सोहनलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने बारे शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 03 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे शिकायतकर्ता की 18 वर्षीय लड़की पानी लेने के लिए घर से बाहर गई थी। जो वापस घर नहीं लौटी। दौराने जांच दिनांक 13.09.2020 को महिला स.उप.नि. सुशीला व मुख्य सिपाही राजबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पानीपत से लड़की को बरामद किया। लड़की का मेडीकल परीक्षण कराया गया तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष कथन अंकित कराए गए। लड़की के कथन के आधार पर मामलें में अपहरण व बलात्कार की धाराएं जोड़ी गई। दिनांक 14.09.2020 को आरोपी सुरेश पुत्र देवी दयाल निवासी गांव खैरड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने लड़की का जबरदस्ती अपहरण कर बलात्कार करने की घटना को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *