रोहतक में पूर्व फौजी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या..

रोहतक। एक पूर्व फौजी द्वारा खुद को मारकर आत्महत्या करने का मामला रोहतक के शीतल नगर से सामने आया है। मृतक नवीन ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने अपनी मौत का खुद को जिम्मेदार ठहराया।
मिली जानकारी के अनुसार, शीतल नगर निवासी 36 वर्षीय नवीन करीब एक साल पहले फौज से सेवानिवृत्त हुआ था। मंगलवार को करीब 4 बजे नवीन की पत्नी सुमन रसोई में थी। तभी उसको गोली चलने की आवाज आई, अंदर देखा तो नवीन ने खुद को गोली मार ली थी। आनन-फानन में उसे पीजीआई लेकर जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वो नौकरी ना मिलने से परेशान था।
