रोहतक में कानून व्यवस्था बिगड़ी, व्यापारियों को सुरक्षा…

रोहतक। आज स्थानीय छोटू राम चौक पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल रोहतक द्वारा मंडल के कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीटिंग मे शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। शहर में निरंतर बढ़ती अपराधिक गतिविधियों, हत्या,लूटपाट पर मंडल द्वारा गहरी चिंता व्यक्त की गई और यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही व्यापार मंडल रोहतक का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान राकेश गर्ग के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात करेगा।

पदाधिकारियों ने प्रशाशन को सुझाव देते हुऐ कहा कि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये प्रशाशन को *4P यानि पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप पॉलिसी तरीके से काम करना चाहिये। व्यापार मंडल यह मांग भी करता है कि स्थानीय अधिकारी शीघ्र अपने स्तर पर शहर में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें वरना शीघ्र ही मंडल के पदाधिकारी इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।

मीटिंग में बोलते हुए प्रधान राकेश गर्ग ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जो वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था का प्लान उन्होंने उपायुक्त महोदय को दिया गया था उसे करीब करीब लागू करने पर उनका धन्यवाद करता है और आगे भी व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी प्रशासन को विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक सुभाष तायल, योगिंदर बोस, ताराचंद बागड़ी एवं सुनील बल्ली, व्यापार मंडल के पदाधिकारी सिद्धांत भाटिया,अनिल दुरेजा, पंकज कपूर वाईस चेयरमैन(असंगठित), पुनीत बत्तरा, विशाल कत्याल , राजू बजाज, विजय वर्मा, महेंद्र गहलोत,कृष्ण कुमार मित्तल,मुरली लाल गहलोत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *