रोहतक में नन्हें पेटाइंस ने दिखाया अपना हुनर

रोहतक। आज पठानिया वर्ल्ड कैम्पस द्वारा कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी ऑनलाइन सुलेख गतिविधि का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन गतिविधि में लगभग 780 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने सुन्दर अक्षरों की बनावट के साथ लेख लिखकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हिन्दी सुलेख आरती भल्ला तथा अंग्रेजी सुलेख गतिविधि रूचिका ठाकुर द्वारा वीडिया बनाकर बच्चों को समझाया तथा सिखाया गया। बच्चों ने इन वीडियों में कही बातों का अनुसरण करते हुए अपने लेखन कौशल को खूब विकसित किया तथा बच्चों ने अक्षरों को जोड़कर सुन्दर लेख लिखे। इस प्रकार की ऑनलाइन गतिविधि से बच्चों द्वारा लिखे गए अक्षरों को देखकर सभी अध्यापकगण गदगद हो गए तथा बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। इस गतिविधि में सभी अध्यापकगण ने अपना भरपूर सहयोग दिया।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक अंशुल पठानिया, प्रधानाचार्या वर्षा रानी पठानिया, हेड मिस्ट्रेस सुमन राठी, कार्डिनेटर तरूणा अनेजा, सुनीता मोर व प्रियंका परूथी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में होने वाली सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।