महम में कटिया का दिल निकालकर बेरहमी से हत्या

रोहतक के महम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसे सुनकर आप भी हैरानी से कहेंगे कि हमारे रोहतक में संवेदनाएं मर गई हैं क्या। मेहम के काठमंडी से दो महीने की कटिया का दिल निकालकर ले जाने और उसके दोनों कान काटने का मामला सामने आया है।
परिवारवालों ने बताया, यह घटना 10 अक्टूबर की रात में हुई है। राजेश रात के 9 बजे अपनी कटिया को लकड़ी की दुकान में बांधकर सोने चला गया था। सुबह सुबह 5 बजे राजेश जब उठकर नीचे आया तो उसने देखा कि उसकी कटिया के दोनों कान कटे और दोनों पैरों के बीच में भी बड़ा ट्रेंगल कट लगा था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
यह देखकर पूरे गांव वाले परेशान हो गए। पुलिस को फौरन बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कटिया के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि उसे बेरहमी से मारा गया है। गांव वालों का शक है कि जादू टोना करने के इरादे से ऐसा किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
इस खबर को सुनकर तो ऐसा ही लगा जैसे इंसानियत नाम की चीज धीरे धीरे खत्म हो रही है। आपके लिए यह खबर तैयार की थी सुप्रिया रानी ने..