हरियाणा में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध, घर में ही बैठा अपराधी

हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। महिलाएं खुद के घर में ही सुरक्षित नहीं है। दिन प्रतिदिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले सामने आ रहे है। नया मामला रेवाड़ी का है। जहां पति ने शराब पीकर पत्नी को खूब पीटा और फिर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, पेट में पल रहे अपने ही 2 महीने के बच्चे का अबोशन भी करवा दिया। इस तरह एक पति ने पत्नी पर अत्याचार की सभी हदें पार कर दी।
मामले को संज्ञान में लेकर पति के खिलाफ बावल थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। महिला यूपी के औरंगाबाद की है जिसकी शादी 2022 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति ने उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया था।
यह खबर बताने के पीछे का हमारा मकसद यह है कि हमें आपको सावधान होने की जरूरत है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दें, अपनी आवाज हमेशा बुलंद रखें।