दिवाली से पहले खट्टर सरकार का आम जनता को बड़ा तोहफा, 303 अवैध कॉलोनियां वैध, प्रोपर्टी टैक्स में 15% की छूट

रोहतक। आज चंड़ीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मनोहर लाल ने आम जनता को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया। 14 जिलों के 303 अवैध कॉलोनियों अब वैधकर दी जाएंगी। इसके साथ ही साथ प्रोपर्टी टैक्स में 15% की छूट दी जाएगी। आज चंडीगढ़ में हुए प्रेस वार्ता में सीएम ने की बड़े ऐलान किए।

सीएम ने कहा कि अब गरीबों को सस्ते मकान के साथ सस्ते दरो पर ऋृण दी जाएगी। जिनकी आय 180000 रुपए से कम है उन्हें फ्लैट्स दिए जाएंगे। फिरनी से तीन किलोमीटर तक सभी को बिजली दी जाएगी। जिस गांव में फिरनी नहीं है वहां अलग से ट्रांसफरमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा दूर-दराज रहने वाले लोगों को भी 24 घंटे बिजली की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा  मनोहर लाल ने नियमित कॉलोनियों के विकास के लिए 3 हजार करोड़ रुपए का ऐलान किया। साथ ही 193 अर्बन लोकल बॉडी नियमित की जाएगी। पहली बार 110 टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नियमित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *