रोहतक में बिजली कर्मचारियों की मांग, बहाल हो पूरानी पेंशन

आज दिनांक 28-08-2023 को आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन हैड आफिस हिसार , संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने जोनल धरना प्रदर्शन राजीव गाँधी विद्युत भवन पर किया। जिसकी अध्यक्षता राज्य सचिव बंसीलाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन कर्मबीर सिवाच राज्य सचिव ने किया। मुख्य मांगे इस तरह हैं। (1) पुरानी पेंशन लागू की जाए। (2) कौशल रोजगार निगम को पूर्ण रूप से भंग करके स्थाई रोजगार का प्रबंध करें। (3) समान काम समान वेतन लागू किया जाए। (4) वेतन विसंगति व पदोन्नति में विसंगति दूर किया जाए। (5) पी पी पी , ठेका प्रथा, सभी तरह के निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए। (6) सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। (7) सांतवे वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार एच आर ए भत्ते की वृद्धि की जाए। (8) बिजली निगमों में जोखिम भत्ता 5000 दिया जाए। (9) बिजली कर्मचारियों को फ्री युनिट 500 युनिट किया जाए। (10) बिजली निगमों में कैशलेस स्कीम लागू की जाए। (11) अनुकंपा आधार पर नौकरी के लिए वर्ष 1990 की पालिसी लागू की जाए। (12) सभी खाली पदों को स्थाई भर्ती से भरा जाए। (13) डिप्लोमा व डिग्री वाले कर्मचारियों सहित सभी लंबित प्रमोशन शीघ्र की जाए। (14) 25 हजार से अधिक कनेक्शन वाली सबडिविजनों में नये पद शीघ्र स्वीकृत किए जाएं। (15) गलत तरीके से किए गए चार्ज शीट, शोकॉज हटाए जाए। जोनल धरना प्रदर्शन में रोहतक, पानीपत, झज्जर, सोनीपत के सभी आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने भाग लिया। जोनल धरने में प्रभू दयाल, रामबीर, मंजीत बजाड, बंसीलाल, लोकेश, रविन्द्र दलाल सहित सभी सर्कल सचिव, यूनिटों के पदाधिकारियों व सब यूनिटों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।