पेटाइंस ने सामाजिक विज्ञान गतिविधि में दिखाई अपनी प्रतिभा

पठानिया वर्ल्ड कैम्पस द्वारा आज कक्षा 34 के बच्चों के लिए सामाजिक विज्ञान से सम्बन्धित गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का निर्देशन रेनू शर्मा व श्रुति के मार्गदर्शन में किया गया। सेव वाटर’, ‘सेव इन्वायरमेंट’, ‘कैश क्रोपस’, ‘स्टेट एण्ड कैपिटल इन पोलिटिकल मैप ऑफ इण्डिया’, ‘नेशनल सिंबल’, ‘स्टेट ट्रेडिशनल ड्रेस’, दक्षिण भारत की प्रसिद्ध खान-पान की वस्तुएं आदि विषयों पर बच्चों ने अपनी वीडियो बनाकर भेजी। इस गतिविधि का मुख्य उद्देष्य बच्चों का ज्ञानवर्धन करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना तथा पर्यावरण के बारे में जागरूक करना था। इस बदलते परिवेश में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कक्षा 3 से प्रांजल, चित्राक्षी, नविका, अनुप्रिया, हर्षवर्धन, लविका, युविना कक्षा 4 से कनिष्का, शैफाली, इहान, युविका, यषवर्धन, कलष, हसरत की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस गतिविधि में स्कूल कोर्डिनेटर श्रीमती सुनीता मोर, तरूणा अनेजा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्कूल निदेषक अंशुल पठानिया, प्रधानाचार्या वर्षा रानी पठानिया, हेड मिस्ट्रेस सुमन राठी ने भी बच्चों द्वारा भेजे गए वीडियो देखे तथा एक संदेश के द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाया और सभी ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *